द फॉलोअप डेस्क
बिहार के भोजपुर में भाभी के देवर से नहीं बात करने से नाराज देवर ने भाई को चाकू मार दिया। जानकारी के अनुसार जब शाम को देवर घर पहुंचा तो उसकी भाभी उससे बात नहीं कर रही थी। इससे नाराज देवर ने भाभी पर चाकू से हमला करना चाहा तो भाई बीच में आ गया। फिर क्या था गुस्साए छोटे भाई ने बड़े भाई पर धड़ाधड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। छोटे भाई ने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट,हाथ और कमर पर चाकू से हमला किया। जख्मी युवक का नाम मनोज साव है। वहीं आरोपी का नाम दीपक साव है। गंभीर स्थिति में मनोज को उसकी पत्नी अस्पताल लेकर गई। उसका इलाज जारी है।

भाभी के साथ करता था गाली-गलौज
मामला भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव का है। जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने छोटे भाई दीपक साव और वह अब साथ नहीं रहते है। उसने बताया कि दीपक ने न ही बहन की शादी में पैसा दिया और न ही घर खर्च के लिए वह पैसा देता है। जिसके बाद हम अलग रहने लगे। पीड़ित ने यह भी बताया कि कई बार वह नशे की हालत में घर आकर उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करता था। जिस कारण मेरी पत्नी उससे बात नहीं करती थी। वहीं आज मौका मिलने पर दीपक मेरा घर आया उसने आंगन में बर्तन धो रही मेरी पत्नी पर चाकू से हमला करना चाहा। लेकिन मैं बीच में आ गया।जख्मी हालत में जब हम जमीन पर जा गिरे, उसके बाद भी वो पैर से मारता रहा। परिवार के कुछ सदस्यों के द्वारा बीच-बचाव करने के बाद मेरी जान बची। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।

मजदूरी करता है मनोज
घायल का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। मनोज मजदूरी कर अपने परिवार का पालन–पोषण करने का काम करता है। उसके घर में पत्नी चंद्रावती देवी दो पुत्र और एक पुत्री है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT